गोड्डा
गोड्डा के कारगिल चौक पर भाजपा ने हेमंत सरकार का पुतला फूंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। शहर के कारगिल चौक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से हेमंत सोरेन सरकार का पुतला जलाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की अगुवाई में भाजपाइयों की ओर से नारेबाजी करते हुए कारगिल चौक तक प्रदर्शन करते हुए हेमंत सरकार का पुतला फूंका गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड के चाईबासा में पथ संचालन वाईब्रेंट पर वहां के लोगों को हेमंत सरकार की पुलिस द्वारा लाठी डंडे से पीटा गया है। ऐसी क्या स्थिति हो गई वहां, जो पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा इस देश में स्वतंत्रता दिया गया है। जिसके तहत लोग अपनी आवाज एवं मांगों को संवैधानिक तौर पर प्रदर्शन कर रख सकते हैं। लेकिन इस हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। वहीं, भाजपा युवा अध्यक्ष सुमन सौरभ ने कहा कि झारखंड में सरकार पूरी तरह से सफल है। झारखंड के अस्पताल की हालत किसी से छीपी हुई नहीं है। इस सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। पुतला दहन कार्यक्रम में कृष्ण कन्हैया, राजेश टेकरीवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



