
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/गजरौला/तिगरी धाम। पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद मुनिराज जी एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने तिगरी मेला-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मेला क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नाव द्वारा गंगा घाटों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मेला पुलिस कोतवाली, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पुलिसकर्मी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सामंजस्य,सतर्कता एवं समर्पण की भावना से कार्य करते हुए तिगरी मेला-2025 को सुरक्षित,व्यवस्थित एवं सकुशल रूप से सम्पन्न कराएं।




