गोड्डा

झारखंड की मंत्री ने अमरपुर विस के प्रत्याशी के लिए चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार के बांका जिले के अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की व्यापक उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंत्री ने कहा कि यह शुभारंभ केवल एक चुनावी कार्यालय की शुरुआत नहीं, बल्कि संगठनात्मक शक्ति, समर्पण और जनभागीदारी से संचालित विकास संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अमरपुर की ऐतिहासिक सामाजिक चेतना, प्रगतिशील सोच और जनता की राजनीतिक परिपक्वता की सराहना करते हुए कहा कि यहां की जनता हमेशा विकास और सामाजिक न्याय के साथ खड़ी रही है। उन्होंने अपने संबोधन में यह स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि विचार-आधारित, मूल्य-आधारित और जनकेंद्रित राजनीति की पुनर्स्थापना का महत्वपूर्ण अवसर है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि महागठबंधन की सामूहिक एकजुटता, जनता का समर्थन और मैदान में जुटे कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत बिहार में विकास की नई धारा स्थापित करेगी। कार्यक्रम में महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री ने जनता से अपील किया कि वे विकास, समानता और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने वाली राजनीति को सशक्त करें, जिससे बिहार प्रगति के नए अध्याय की ओर आगे बढ़ सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button