अमेठी

एल एस पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। गुरुवार को अमेठी जिले के ठेंगहा बाजार में लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा का अजय कुमार सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भव्य स्वागत किया।

डॉ. विश्वकर्मा सामाजिक न्याय एवं अधिकार महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान के तहत ठेंगहा पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि आगामी 20 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इसमें लगभग 10 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
डॉ. विश्वकर्मा ने कहा कि लोकजन सोशलिस्ट पार्टी लगातार महंगाई, बेरोजगारी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष कर रही है और आम जनता की आवाज को सशक्त रूप से उठा रही है।
इस मौके पर अजय कुमार अशोक विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, लालजी मिश्र, मगन सोनी, घनश्याम सोनी, चुन्नू मिश्र
रजनीश विश्वकर्मा शिवकुमार वर्मा अमित विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button