
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में अक्षय नवमी के पावन पर्व पर मॉडल टाऊन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर एक भव्य एवं दिव्य प्रभात फेरी निकाली गई।
धार्मिक सेवा समिति के रवि छाबड़ा ने बताया कि हम सभी लोग बड़ी ही धूमधाम से वा हर्षौल्लास के साथ विगत कई वर्षों से प्रभात फेरी निकलते है। प्रातः काल में 6 बजे से हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी की शुरुआत श्री दरगाह मंदिर शाहदाना कॉलोनी मॉडल टाऊन से शुरू होकर श्री सनातन धर्म मंदिर से होते हुए श्री रामायण मंदिर से परिक्रमा मार्ग होते हुए पर श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन के मुख्य द्वार पर पहुंची और सभी भक्तजनों ने मंदिर परिक्रमा मार्ग पर प्रभात फेरी के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी दी।
रवि छाबड़ा ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी में सभी मंदिरों के संकीर्तन मंडल भक्तजनों के साथ संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी मुख्य आकर्षण स्वचालित झाकियों भगवान के विभिन्न स्वरूपों की श्री राम दरबार,श्री राधा कृष्ण ,मा दुर्गा माता,शिव दरबार, आदि शोभायमान हो रही थी।
क्षेत्र वासियों द्वारा परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया और भगवान के स्वरूपों की आरती की गई वा सभी ने प्रसाद भी वितरित किया
प्रभात फेरी की शुरुआत में ढोल, नगाड़े वा विजय बैंड प्रभात फेरी को और दिव्य बना रहें थे।
प्रभात फेरी के समापन पर मंदिर में पंडित जी द्वारा कार्तिक की कथा का गुणगान किया वा अंत में सभी भक्तजनों को प्रसाद भी वितरण किया गया।
आंवला नवमी पर आंवला वृक्ष का पूजन किया जाता है,आंवला फल का सेवन किया जाता है। धार्मिक सेवा समिति बरेली के श्री हरि मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा,सचिव रवि छाबड़ा,श्री रामायण मंदिर अध्यक्ष अनिल अरोरा,श्री सनातन धर्म मंदिर अध्यक्ष कमल नयन सपरा,संजीव चांदना और श्री दरगाह मंदिर के मुख्य सेवादार जुगल किशोर सभी ने संयुक्त रूप के सभी भाग्यशाली भक्तजनों का प्रभात फेरी में हाजरी देने का आभार वक्त किया।




