गोड्डा

पोड़ैयाहाट बीडीओ ने बिरनिया में किया पीएम और अबुआ आवास की जांच

"एक महीने में आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस की चेतावनी"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: पोड़ैयाहाट प्रखंड के बिरनिया गांव में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) फुलेश्वर मुर्मू ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों की जांच की। जांच के दौरान बीडीओ ने पाया कि कई लाभुकों ने राशि प्राप्त कर ली है, लेकिन अब तक मकान निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया है। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने ऐसे लाभुकों को चेतावनी दी कि एक महीने के भीतर आवास निर्माण कार्य पूरा करें, अन्यथा उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज कर राशि की सूद समेत वसूली की जाएगी। बीडीओ श्री मुर्मू ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से योजना चलाई जा रही है, लेकिन कुछ लाभुक इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत दी गई राशि का सही उपयोग करना प्रत्येक लाभुक की जिम्मेदारी है, अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। बताते चलें कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को पक्का मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को आवासीय सुविधा प्रदान करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button