द क्लाउड बिल्डर्स वर्कशॉप में छात्रों ने सीखी क्लाउड कंप्यूटिंग की बारीकियां
एडब्ल्यूएस सेवाओं पर हुआ प्रायोगिक प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान के प्रति दिखा छात्रों में उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में द क्लाउड बिल्डर्स वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 200 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग की मूल अवधारणाओं और अमेज़न वेब सर्विसेज के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद कैंपस डायरेक्टर डॉ संजय कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों को सीखने और अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर डॉ संजय कुमार सिंह ,डीन अकादमिक सीएसई एवं संबद्ध शाखाएँ डॉ. नरेश कुमार, डॉ. विकास श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, सीएसई विभाग, जगबीर सिंह (एडब्ल्यूएस हेड) एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आरंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमन गुप्ता, सीनियर क्लाउड इंजीनियर, ने छात्रों को ईडब्ल्यूएस की प्रमुख सेवाओं के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को क्लाउड तकनीक के वास्तविक जीवन में उपयोग से अवगत कराया और कई प्रायोगिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को रोचक बनाया।
सेशन के दौरान छात्रों ने अत्यंत उत्साह और जिज्ञासा के साथ प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया। वर्कशॉप का समापन प्रमाणपत्र वितरण से हुआ।
इस दौरान गीतांशी गोयल, गौरव अग्रवाल, चिराग शर्मा, आकांक्षा,आर्यन त्यागी, फिज़ा , निहारिका, शिवम शर्मा और प्रणव बंसल शामिल रहे।


