आबकारी विभाग द्वारा ग्राम सांख, भांडखापा, बीसापुर व नोनिया में दी गई दबिश l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा : लगभग 25 लीटर महुआ शराब की गई बरामद 30 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक 01, प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चौहान द्वारा अवैध शराब विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिये प्राप्त सूचना एवं सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत की जांच के लिए गत दिवस ग्राम सांख, भांडखापा, बीसापुर, नोनिया में दबिश देकर क्रमशः आरोपी हरिचंद उईके, ज्योति बाई बनवारी, श्रीराम उईके से लगभग 25 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर 03 प्रकरण म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए । बरामद की गई मदिरा की अनुमानित कीमत 2500 रुपए है। इस कार्यवाही में परवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक हर्ष सोनी, आबकारी आरक्षक जितेंद्र धुर्वे, नगर सैनिक राजेश उईके रामभरोस डेहरिया आदि उपस्थित थे।



