गोड्डा
पोड़ैयाहाट में वैन से 292 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : पोड़ैयाहाट थाना की बड़ी कार्रवाई वैन से पुलिस ने 292 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसे लेकर पोड़ैयाहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी विनय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि दि0 30/10/2025 को गुप्त सूचना के आधार पर पोडैयाहाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्टेशन रोड में वाहन जांच के क्रम में एक निला रंग का ओमनी गाड़ी को पकडा गया, जिसमें जांच करने पर कुल *13 पेटी (292 बोतल) अंग्रेजी शराब* बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर थाना लाया गया तथा पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 138/25, दि० 30/10/2025 धारा 274/275 BNS एवं 41(A) Excise Act दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।



