बेतुल
बैतूल कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार 31 अक्टूबर का दिन देशभक्ति से सराबोर रहा। यहां भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय विनोद डागा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत, पिछड़ा वर्ग विभाग से नारायण धोटे, पिंटू लिखितकर सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। उपस्थित जनों ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता को सूत्र में बांधा, वहीं इंदिरा गांधी ने देश की सुरक्षा और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।




