बरेली

शेर अली जाफरी बने किसान एकता संघ

पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। किसान एकता संघ ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहे शेर अली जाफरी को एकता संघ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष घोषित किया है। यह घोषणा किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री किसान नेता डॉ रवि नागर ने प्रेस वार्ता कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शेर अली जाफरी को नियुक्त करने की जानकारी पत्रकारों को उपजा प्रेस क्लब में शुक्रवार एक प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा की संस्तुति पर इसकी घोषणा की गई है। डा. रवि नागर ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  जाफरी पूरे प्रदेश में सभी वर्ग एवं समाज के किसानों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे तथा किसानों के हित की आवाज को मजबूती से उठायेंगे तथा किसानों के हक में संघर्ष करके किसानों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष शेर अली जाफरी ने कहा कि खेती किसानी से उनका पुराना नाता है। किसानों के हितों के मुद्दे उनको प्रभावित करते हैं।
उन्होंने अपना जीवन किसान हित के कार्यों को समर्पित करने का फैसला किया है। उन्होंने संगठन के नेतृत्व का उनको
जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया ।
प्रेस वार्ता में किसान नेता डा. रवि नागर ने एक साल से चल रहे किसान एकता संघ के आंदोलन की प्रगति की जानकारी दी तथा यह कहा कि बरेली बदायूं सिंचाई परियोजना, बरेली ही नहीं बदायूं के किसानों के लिए भी बहुयामी योजना है। जिससे लाखों लाखो किसान परिवारों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। जिसे लेकर किसान एकता संघ पिछले एक वर्ष से आंदोलन पर है जिसमें प्रगति हुई है किंतु
आज की स्थिति यह है कि वह शासन में उसकी पैरोकारी होना जरूरी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button