राजनीतिराष्ट्रीय

उमर अब्दुल्ला ने राज्य के दर्जे को लेकर उपराज्यपाल की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया

मुख्यमंत्री ने कहा, ह्यह्यसबसे पहले मैं यह देखना चाहूंगा कि उन्होंने कौन-से शब्द इस्तेमाल किए हैं क्योंकि अगर उन्होंने जो कहा है और आप जो कह रहे हैं, उसमें अंतर है तो अगर मैं कुछ गलत कहूंगा तो यह अच्छा नहीं होगा।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की राज्य के दर्जे पर टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उपराज्यपाल के बयान पर गौर करने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देंगे।
इससे पहले, यहां एसकेआईसीसी में एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा न मिलने को ह्यकम प्रदर्शनह्ण का बहाना नहीं बनाया जा सकता क्योंकि निर्वाचित सरकार के पास सभी शक्तियां हैं। उपराज्यपाल के बयान के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने सिन्हा का बयान पढ़ा नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा, सबसे पहले मैं यह देखना चाहूंगा कि उन्होंने कौन-से शब्द इस्तेमाल किए हैं क्योंकि अगर उन्होंने जो कहा है और आप जो कह रहे हैं, उसमें अंतर है तो अगर मैं कुछ गलत कहूंगा तो यह अच्छा नहीं होगा।
हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर उपराज्यपाल ने वही कहा है जो मीडियाकर्मी कह रहे हैं, तो वह ह्यह्यसही समय पर इसका जवाब देंगे।ह्णह्ण अब्दुल्ला ने यहां कश्मीर मैराथन एक्सपो के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button