मेरठ

भारत विकास परिषद द्वारा नोबल पब्लिक स्कूल में “भारत को जानो” प्रतियोगिता आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मेरठ। भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा मेरठ के तत्वावधान में “भारत को जानो” प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का आयोजन नोबल पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें मेरठ जिले के प्रथम चरण से चयनित 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारत के इतिहास, संस्कृति, विज्ञान और वर्तमान उपलब्धियों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान का परिचय दिया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर कुल दो राउंड आयोजित किए गए। जिसमें प्रथम राउंड में के एल इंटरनेशनल प्रथम,सत्यकाम इंटरनेशनल द्वितीय, उमा लोक पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय सीनियर राउंड में सत्यकाम इंटरनेशनल प्रथम, के एल इंटरनेशनल द्वितीय,सेंट फ्रांसिस तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज त्यागी, डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य, नोबल पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करते हैं और उन्हें अपने देश की गौरवशाली धरोहर से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को ट्राफी तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद की ओर से नरेश चंद्र गोयल शाखा संस्थापक, पंकज गोयल अध्यक्ष, जितेंद्र गोयल सचिव, देवेंद्र राठी कोषाध्यक्ष, एवं पूजा बंसल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के सदस्यों और विद्यालय शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय की ओर से कार्यक्रम के आयोजन में सविता शर्मा,मनीषा ग्रोवर,अंजली त्यागी,  दुष्यंत चौधरी व सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button