बरेली
समाजवादी महिला सभा की भारती चौहान बनाई गई प्रदेश महासचिव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा बरेली की भारती चौहान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है । भारती चौहान को प्रदेश नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप, जितेंद्र मुंडे, संजीव कश्यप, हरिओम प्रजापति, राम सेवक प्रजापति आदि लोगों ने बधाई दी।



