धोएं में बसपा नेता ने की धन्यवाद बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संग्रामपुर अमेठी। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक धोएं में हुई। बैठक में बूथ कमेटियों के काम की समीक्षा की गई। विधानसभा प्रभारी शमशेर कुमार बौद्ध ने 9अक्टूबर को लखनऊ की ऐतिहासिक रैली की सफलता के लिए पार्टी समर्थकों को धन्यवाद दिया और 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे आर्थिक सहयोग दिवस अभियान में यथाशक्ति तन,मन, धन से सहयोग की अपील की। शमशेर कुमार बौद्ध ने कहा कि देश में बहन मायावती जी से बड़ा मास लीडर कोई नहीं है। 9अक्टूबर को विरोधियों का सारा दुष्प्रचार फेल हो गया है। पूरे प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है।2027में यू पी में पांचवीं बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने जा रही है।जब तक बहन मायावती जी देश की प्रधानमंत्री नहीं बनती , बहुजन समाज की समस्यायों का समाधान नहीं हो सकता। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना बसपा का लक्ष्य है।
बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश, अयोध्या प्रसाद, राजेश, महेश, हरीराम, रामदुलार ,ओम प्रकाश , जिया लाल,राम आशीष,प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।

