
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। शुक्रवार को विशाल श्याम कीर्तन के पहले निशान यात्रा निकाली गई। कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई।इस निशान यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा पूरे कस्बे का भ्रमण करने के बाद हनुमानगढ़ी मंदिर पर जाकर समाप्त होगी।इसके बाद शाम को एक निजी मैरिज हॉल में श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
निगत वर्षों की भांति इस साल भी अमेठी में विशाल श्याम कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।कस्बे के दुर्गापुर रोड स्थित सेलिब्रेशन पॉइंट में आयोजित होने वाले इस श्याम कीर्तन में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। श्याम कीर्तन में शामिल होने के लिए व्यापारी अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है।श्याम कीर्तन से पहले बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली गई ।निशान यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करेगी।इसके बाद मंदिर के पास जाकर इसका समापन होगा।गाजे बाजे और बैंड पार्टी की अगुवाई में निकली इस यात्रा में अग्रवाल समाज के अलावा बड़ी संख्या में अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए जिन्होंने अपने हाथों में बाबा खाटू श्याम की निशान ले रखी थी। इस दौरान लोगों ने बाबा श्याम के जयकारे भी लगाए।वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। और अमेठी कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है।जगह जगह बैरिकेटिंग भी की गई है। शुक्रवार शाम को विशाल कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। इस मौके पर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला महेश सोनी,चित्रांशु जायसवाल हिमांशु कसौधन सुशील जायसवाल सोनू कसौधन राहुल लोहिया सहित बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए।।


