अमेठी

यूपीएससी पास कर अमेठी का नाम रोशन करने वाले आदर्श पाण्डेय का हुआ जोरदार स्वागत

आदर्श पाण्डेय ने आदि शक्ति मां कालिकन धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना लिया मां का आशीर्वाद

संग्रामपुर क्षेत्र के सोनारीकनू गांव के रहने वाले हैं आदर्श पाण्डेय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। यूपीएससी पास कर अमेठी का नाम रोशन करने वाले आदर्श पाण्डेय का रविवार उनकी जन्म भूमि पर जोर दार स्वागत हुआ। यूपीएससी परिणाम की सूची में अमेठी के आदर्श पाण्डेय का नाम होने की खबर आने के बाद से उनके पैतृक गांव सोनारीकनू सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है आदर्श पाण्डेय सोनारी कनू संग्रामपुर निवासी अमेठी तहसील में अमीन के पद पर तैनात चंद्रभान पांडेय के बेटे हैं आदर्श ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से परिवार क्षेत्र ही नहीं अमेठी का नाम रोशन किया है यूपीएससी पास करने के बाद आदर्श पाण्डेय रविवार अपने परिवार के बीच पहुंचे संग्रामपुर क्षेत्र की सीमा पर उनका जोरदार स्वागत और फूलों की वारिस हुई जहां से वह सीधे आदि शक्ति मां कालिकन धाम पहुंचें मंदिर में मां की पूजा अर्चना व मां का आशीर्वाद लेने के बाद सोनारीकनू के लिए रवाना हुए
आदर्श पांडेय के गांव सोनारीकनू में उनके स्वागत को लोग पलकें बिछाए बैठे थे ग्रामीण उनकी एक झलक पाने को बेताब थे लोगों में अपने इस लाडले को लेकर गर्व दिखाई दे रहा था
आदर्श पाण्डेय के गांव में आज का माहौल दीपावली से कम नहीं था फूलों की वारिस व आतिशबाज़ी से पूरा वातावरण रंग बिरंगा दिखाई दे रहा था
इस मौके पर अमेठी जिला पंचायत के अध्यक्ष राजेश अग्रहरि , भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला,भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,प्रधान संघ अध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह मुन्ना, प्रधान रज्जू उपाध्याय, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह,सपा के जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि सोनारीकनू कुंदेश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक थाना संग्रामपुर अखिलेश सिंह, संजीव कुमार सिंह रामू,घन श्याम चौरसिया , सहित क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधि,गणमान्य लोग व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button