सिंगरौली

 शोषितों एवं मजलूमों की आवाज को बुलंद करेगी एआईएमआईएम: अशरफ अली अंसारी

एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिनअली खान के हाथों भोपाल में अशरफ अली अंसारी व उनके टीम ने एआईएमआईएम में लिया सदस्यता

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली । एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के हाथों भोपाल में केडर मीटिंग के दौरान कद्दावर अल्पसंख्यक नेता अशरफ अली अंसारी व उनके टीम ने लिया सदस्यता। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से एआईएमआईएम के चाहने वाले उपस्थित हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने कहा कि मध्य प्रदेश में शोषितों मजलूमों एवं मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज के मकानों को जमीदोज कर दिया गया नौजवानों को मोब्लिचिंग की गई फर्जी झूठे मुकदमे लगाकर जेलों में डाल दिया गया हमारे बुजुर्गों को शर्मसार किया गया मां बहनों की इज्जत को नीलाम किया गया। लेकिन इंसाफ की सदाएं कहीं भी बुलंद नहीं की गई।
हमारे साथ लाख जुल्म होगा जालिम की सफो में शामिल मत होना हम बातिल के साथ खड़े नहीं होंगे। मोहसिन अली खान ने आगे कहा कि बहुत जल्द सिंगरौली जिला का दौरा किया जाएगा और मध्य प्रदेश में एक जुटता प्रदान कर नफरत बाजों को सबक सिखाएंगे।
अशरफ अली अंसारी ने कहा कि सिंगरौली जिले में एमआईआईएम का सदस्यता अभियान चलाकर एवं एक जूटता प्रदान कर सिंगरौली के शोषितों मजलूमों की आवाज को एआईएमआईएम बुलंद करेगी।
अशरफ अली अंसारी ने आगे कहा कि जो पार्टी धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सिर्फ वोट बैंक समझती है मुद्दों पर मौन रहती है उसका क्या मौन स्वीकृति रहता है, इसी सब मुद्दों को लेकर अपना झंडा अपना बैनर अपना नेता अपना मुद्दा अशरफ अली जी ने आराम से आह्वान किया है कि अपने कयादत मजबूत करें जो गलत को गलत सही को सही कह सके।
उक्त अवसर पर : शहाबुद्दीन अंसारी, इरफान आजम, मुख्तार अंसारी, मोहम्मद याकूब खान, डॉ. अब्दुल वहाब अंसारी, मोहम्मद साबिर कुरैशी, आबिद हुसैन अंसारी, अब्दुल मजीद कई लोग सिंगरौली से भोपाल में मौजूद रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button