सिंगरौली

अखिलेश सिंह नियुक्त हुए मतदाता सूची विशेष गहन परीक्षण के विधानसभा सिंगरौली प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली । मतदाता सूची मे भारी अनियमितता देखते हुए कांग्रेस की बहूचर्चित योजना मतदाता सूची विशेष गहन परीक्षण (SIR) राष्ट्रीय स्तर पर चलायी जा रही है जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ता ये सुनिश्चित करते हैं के मतदाता सूची मे कोई अनियमितता विद्यमान है या नही और अगर कोई अनियमितता सामने आती है तो निर्वाचन शाखा से संपर्क कर उसे दुरुस्त कराने मे अपनी सहभागिता निभाते हैं। इसमे सही नाम जोड़वाने, गलत नाम कटवाने से लेकर फ़र्ज़ी मतदाताओं की पहचान जैसी गतिविधि पर बारीक नज़र रखी जा रही है। कांग्रेस हर स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त कर रही है इस उद्देश्य की पूर्ती हेतु।
इसी क्रम मे प्रदेश निर्देश पर एवं जिला प्रभारी कविता पाण्डेय जी की सहमति उपरांत अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहर प्रवीण सिंह चौहान ने वार्ड क्रमांक 9 पार्षद अखिलेश सिंह को विधानसभा सिंगरौली प्रभारी नियुक्त किया है एवं सह प्रभारी के तौर पर ब्लॉक मोरवा से पार्षद शेखर सिंह, नवानगर ब्लॉक से गोमती कुशवाहा, बैढ़न ब्लॉक से संतोष सोनी, हिररवाह ब्लॉक से योगेंद्र पाण्डेय एवं शासन ब्लॉक से देवपती सिंह वैश्य को नियुक्त किया है। प्रभारी एवं सह प्रभारी गण शीघ्र ही बूथ लेवल पर पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button