बेतुल
बैतूल कोठारी बंधुओं की स्मृति में रक्तदान शिविर संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस के अवसर पर रविवार को रक्तदान एवं रक्त परिक्षण का कार्यक्रम जिला अस्पताल संपन्न हुआ। यह आयोजन कार सेवा में शहीद हुए हुतात्माओं की स्मृति को समर्पित था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को प्रबल बनाना था। इस अवसर पर प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि कार सेवकों के बलिदान का संबंध हमारे जिले के भारत भारती से जुड़ा है क्योंकि भारत भारती के राम कुमार कोठारी और शरद कुमार कोठारी का नाम विद्यालय के स्कालर में दर्ज है और उन्होने अपना अध्ययन भारत भारती में विद्यालय में किया था। जिला अध्यक्ष जयदीप रूनवाल ने कहा कि रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया, क्योंकि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। बजरंग दल हर वर्ष 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक देशभर में रक्तदान अभियान चलाता है, ताकि रक्त की कमी से किसी की मृत्यु न हो। चंचल राजपूत ने कहा कि रक्तदान केवल मानवीय कर्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार ही बजरंग दल का मूल मंत्र है, और इसी भावना से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन शुभम यादव ने व नगर जिला मंत्री श्याम राठौर ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इन्होने किया रक्तदान :
शिविर में ब्लड बैंक अधिकारी अंकिता सिते की उपस्थिति में संगठन के रक्तदान शिविर में चंचल राजपूत, भवानी गावंडे, शुभम यादव, सतनाम सिंह बावरा, विशेष गावंडे, मोहित गंगारे, चिराग मालवीय, अंश तायवाड़े, राजु ठाकुर, शुभम यादव, शुभांकर मोहित्रा ने रक्तदान किया।
यह थे मौजूद :
कार्यक्रम में श्याम राठौर, जिला गौरक्षा प्रमुख



