खैरथल

खैरथल: प्याज मंडी मे किसानों का विरोध

उचित भाव और एमएससी की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल। खैरथल की कृषि उपज मंडी में किसानों और युवाओं ने मंडी के मुख्य द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “किसान विरोधी सरकार हाय-हाय” के नारे लगाए और प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के पुतले फूंके।
किसानों का कहना है कि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। प्याज और बाजरा की फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू न होने से किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं।
इस मौके पर ओमवीर रहीसा ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर प्याज की खेती करता है, लेकिन जब फसल तैयार होती है तो उसे सही दाम नहीं मिलते, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि या तो किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए या फिर प्याज की खरीद उचित दाम पर की जाए। साथ ही, प्याज के निर्यात से जुड़े कानूनों में राहत देने और प्याज की फसल पर एमएसपी लागू करने की भी मांग की।
प्रदर्शन के दौरान विक्की चौधरी, हेमंत गुर्जर, कृष्णा चौधरी, गिरीश डाटा, नसीम खान, गौरी, हिमांशु, हर्ष, युग, सन्नी, दीपांशु सहित कई अन्य किसान व युवा मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button