प्रधानमंत्री पर मुस्लिम युवक ने की अभद्र टिप्पणी…
पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक... लंगड़ाता हुआ नजर आया तालिब !

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
हापुड (यूपी) – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हापुड़ के एक मुस्लिम युवक द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया में वायरल हुई, तो हापुड पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ में रहने वाले तालिब के रूप में कर ली । बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने आनन-फानन में युवक को गिरफ्तार कर लिया और ऐसा सबक सिखाया कि युवक ठीक से चलता हुआ दिखाई दे नहीं दे रहा है । बताया जा रहा है कि गांव में ही एक सैलून की दुकान पर युवक तालिब ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी । जिसकी किसी युवक ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया में वायरल कर दी । जिसके बाद हापुड पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए युवक तालिब को ऐसा सबक सिखाया कि वह अब जिंदगी भर इसे याद रखेगा ।


