बरेली

असली बेटा गायब, फर्जी बेटा बनाकर पा ली सरकारी नौकरी

 नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम बरेली में फर्जी नियुक्ति का एक बड़ा मामला सामने आया है। मृतक सफाई कर्मचारी के नाम पर किसी और ने खुद को उनका पुत्र बताकर मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी हासिल कर ली। फर्जी नियुक्ति के संबंध में शासन तक शिकायत पहुंची। शिकायत पत्र में दस्तावेज भी दिए गए। शिकायत के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संगठन ने शासन में जो शिकायत की है उसमें एक व्यक्ति ने खुद को मृतक सफाई कर्मचारी लालजी का पुत्र रघुनन्दन बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति पा ली।
आरोप है कि लालजी की मृत्यु 17 जनवरी 1983 को हुई थी, जबकि उस व्यक्ति की नियुक्ति लगभग दस साल बाद कर दी गई जो नियमों के खिलाफ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि असली पुत्र रहस्यमय तरीके से गायब है। इसलिए व्यक्ति ने उसकी जगह लेकर निगम अधिकारियों को गुमराह किया और सालों तक वेतन प्राप्त करता रहा। बाद में उसने अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर खुद को कार्यवाहक लिपिक भी घोषित कर लिया। मामले की जांच की मांग करते हुए शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शासन स्तर तक भेजी गई है। आरोप है कि इस फर्जी नियुक्ति से नगर निगम को करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय क्षति हुई है। विभाग में मचा हड़कंप, नगर आयुक्त ने बैठाई जांच मामला खुलते ही और शिकायत सामने आने पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। फर्जी दस्तावेजों से बनी नौकरी, अधिकारी भी गुमराह शिकायत में बताया गया है कि वास्तविक रूप से फर्जी तरह से नौकरी लेने वाले व्यक्ति के माता पिता भी दोनों भी नगर निगम में कार्यरत थे। इसके बावजूद व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को दूसरे का पुत्र बताकर नौकरी पा ली। बताया गया है कि उसने बाद में अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर खुद को कार्यवाहक लिपिक के रूप में भी कार्यरत दिखाया।
इस मामले में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। जो शिकायत हुई है उसमें कितनी सच्चाई है इस संबंध में अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए हैं। – संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button