खैरथल
मातौर गांव से बलजीत चौधरी बना पहला सी.ए.

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : मातौर निवासी फाइनल बलजीत चौधरी पुत्र श्री ज्ञानीराम चौधरी गाँव-मातौर का सी.ए. में चयन हुआ है खैरथल के ईपी स्कूल के छात्र रहे बलजीत चौधरी ने मातोर गांव और ईपी स्कूल का भी मान बढ़ाया है बलजीत के पिता वर्तमान में विद्युत थाना अलवर में थानाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं माता ग्रहणी है जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए नोएडा में बच्चों के साथ में रह कर कड़ी मेहनत करा आज बच्चों को आगे बढ़ाया रुचि चौधरी व टीना चौधरी इनकी छोटी बेटियां भी सी . ए.फाइनल में पहुंच गई हैं
साथ ही 2 विद्यार्थी निखिल सिंघल पुत्र श्री सुनील कुमार निवासी किशनगढबास, हर्षवर्धन सोनी पुत्र श्री हरीश कुमार सोनी निवासी किशनगढबास ने सीए इंटरमीडिएट में सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार ने सी.ए. परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि सी.ए. फाइनल में बलजीत चौधरी ने सफलता प्राप्त कर अपने माता पिता,विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ई.पी निदेशक आजाद चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और आगे भी मेहनत कर देश को विकसित देशों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।


