गाजियाबाद

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष को फेसबुक लाइव में धमकी

थाने पर प्रदर्शन कर की एफआईआर की मांग

सैकड़ों समर्थकों के साथ डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा ने लोनी बॉर्डर थाने का किया घेराव, पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी (गाज़ियाबाद) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र जांगड़ा को फेसबुक लाइव के दौरान अपमानित करने और जान से मारने की धमकी मिलने के आरोप में विवाद बढ़ गया। शाम को डॉ. जांगड़ा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोनी बॉर्डर थाने पहुंचे और आरोपी भाजपा नेता करतार सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
डॉ. जांगड़ा ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुई है, जिसमें करतार सिंह ने फेसबुक लाइव के माध्यम से उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि करतार सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और किसी भी समय उनके ऊपर हमला या हत्या करा सकता है।
> “लाइव आकर धमकी देना गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए,” डॉ. जांगड़ा ने कहा।
समर्थकों ने थाने पर जोरदार नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में अनिल कसाना, अनूप बैसला, अंकुश जैन मिकू, रोहताश मलिक, राजपाल कश्यप, सुभाष पंडित, चौधरी अमर सिंह, मनीष डागर, सुरजभान जाटव, सतेन्द्र शर्मा, अशोक चौधरी,डा संजय जांगड़ा,वीरेश शर्मा, संतोष अनीता रुक्मणी बबली बबीता सरोज सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस ने मामले की लिखित शिकायत प्राप्त कर ली है और वीडियो की सत्यता की जांच सोशल मीडिया सेल को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button