ललितपुर
बेमौसम बारिश से हरी सब्जियों की फसलें हुयी बर्बाद
जिला कांग्रेस कमेटी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले में चार पांच दिन से बे-मौसम हो रही बारिश के चलते किसानों की फसलें बर्बाद होने का आरोप लगाते हुये जिला कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष डा.दयाराम रजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी सत्य प्रकाश को सौंपा है। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने डीएम को बताया कि बेमौसम बारिश किसानों पर कहर बनकर टूटी है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान, चना, आलू, तिलहन, हरी सब्जियों की फसलें नष्ट हो गयीं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन मांग की है कि किसानों को हुयी क्षति का शीघ्र सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाये। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक, जिला उपाध्यक्ष पंकज हुण्डैत, अभय तिवारी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह बंटी, प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, खलक सिंह राजपूत, कुलदीप पाठक, रामदेवी विश्वकर्मा, शिशुपाल लोधी, नेहा तिवारी, मो.इमरान, आशाराम तिवारी, ऊदल सिंह पटेल, अमन साहू, डा.सुनील खजुरिया, ऊदल सिंह चंदेल आदि के हस्ताक्षर अंकित बताये गये हैं।



