बरेलीराजनीति

बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक मंडल कार्यालय पर हुई संपन्न।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।

बरेली। बीएसपी मंडल कार्यालय तुलसी नगर पीलीभीत बाईपास रोड बरेली में जिला समीक्षा बैठक बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा बरेली की गई बैठक में बहुजन समाज पार्टी देश में राष्ट्रीय स्तर की तीसरे नंबर की पार्टी की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद तथा उत्तर प्रदेश की चार बार रही मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देशानुसार जिला संयोजक वी आर सागर राजेंद्र कश्यप ने बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा को और अधिक मजबूत करने लिए विधानसभा क्षेत्र में संगठन में कुछ बदलाव किया गया है नव नियुक्त शहर विधानसभा संयोजक डॉक्टर चरण सिंह सागर और कैंट विधानसभा संयोजक नीरज कुमार एडवोकेट तथा ओम प्रकाश कश्यप को जिम्मेदारी दी गई और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के उदयवीर सिंह राठौर ने बहुजन समाज पार्टी की नीति रीति को मानते हुए बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ‌सभी सम्मानित नव नियुक्त पदाधिकारियों का एवं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बीएसपी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया , इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा भाईचारा वर्ग जिला संयोजक बीआर सागर जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप जिला प्रभारी श्याम मूर्ति सिंह जिला महासचिव डीपी मौर्य बादूराम मौर्य उदयवीर सिंह राठौर अवधेश वर्मा अमित सिद्धार्थ नीरज कुमार एडवोकेट ओमप्रकाश कश्यप आकाश कुमार सिंह आजाद प्रमोद बाबू आदि उपस्थित रहे जिला संयोजक बी आर सागर ने समीक्षा करते हुए कहा बहुजन समाज पार्टी के ऊपर बीएसपी की विरोधी पार्टियां द्वारा आरोप लगाए जाते हैं कि बहुजन समाज पार्टी पैसा लेती है लेकिन बहुजन समाज पार्टी किसी उद्योगपतियों एवं फैक्ट्रीयों से पैसा नहीं लेती है जैसे दूसरी पार्टियों की तरह विभिन्न तरीके से जैसे इलेक्ट्रोल बाउंड के रूप में हजारों करोड़ रुपया बीएसपी को छोड़कर सभी पार्टियों ने लिया है बीएसपी केवल बहुजन समाज के दलित पिछड़े गरीब तबके समाज से थोड़ा-थोड़ा आर्थिक सहयोग लेती है वह भी बहुजन समाज पार्टी आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के जन्मदिन पर आर्थिक सहयोग के रूप में मनाती है वह पैसा पूरे देश में पार्टी चलाने पर खर्च किया जाता है बहन कुमारी मायावती जी ने तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्देश दिए पिछला वर्ग में जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए और एस आई आर जो चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं का गहन परीक्षण चलेगा इसमें अपने बहुजन समाज पार्टी के मतदाताओं का एक-एक वोट बनाने में बूथ स्तर पर बी एल ओ के माध्यम से फार्म जमा करवाने का काम करें बहुजन समाज पार्टी की नीति रीति को मानते हुए बहुजन समाज पार्टी से सभी जाति धर्म के व्यक्ति के साथ साथ विशेष कर अति पिछड़े वर्ग बहुत तेजी अधिक संख्या में बीएसपी से जुड़ रहे हैं प्रदेश की जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में बीएसपी की सरकार पूर्ण बहुमत की बनेगी बहुजन समाज पार्टी की 403 सीट की तैयारी है और 226 सीट हमारी है ।

जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप ने कहा 9 अक्टूबर लखनऊ कांशीराम स्मारक स्थल पर मान्यवर कांशीराम साहब जी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को लाखों लाखों की संख्या में पहुंचे आप सभी सम्मानित साथियों का हृदय से धन्यवाद, आपको विश्वास दिलाना चाहूंगा कि बहुजन समाज पार्टी आपके हर दुख सुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी रहेगी बहुजन समाज पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के साथ है कार्यकर्ताओं के ऊपर किसी भी प्रकार की जुल्म बर्दाश्त नहीं की जाएंगी बहन कुमारी मायावती के निर्देश अनुसार ही सभी को बूथ स्तर तक बीएसपी को मजबूत करना है मीटिंग के बाद बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता इंद्रजीत गौतम की माता जी के पत्रंटपाठ में पुष्पअर्पित करने पहुंचे जगदीश बाबू मास्टर केहरी सिंह  आदि उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button