गोड्डा
समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त के द्वारा एफआरएस रैंकिंग में सूधार, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की आधारभूत संरचना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन में विद्युत / पेयजल/ शौचालय की उपलब्धता, नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्र भवन की भौतिक स्थिति, पोषण अभियान अंतर्गत पोषण ट्रैकर ऐप में लाभुकों का आधार सत्यापनेशनन, टी.एच.आर. के वास्तविक लाभुक एवं पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि की स्थिति आदि की क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत लक्ष्य के विरुद्ध सौ फीसदी आंकड़ों की प्रविष्टि करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का वीडियो कॉल के माध्यम से यादृच्छिक निरीक्षण करने हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने, आंगनबाड़ी केंद्रों के खुलने का समय, सेविका/सहायिका की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, साफ सफाई तथा पेयजल की स्थिति का चेकलिस्ट जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीयों से प्राप्त कर समेकित प्रतिवेदन उपस्थापित करने का निर्देश जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सभी महिला पर्यवेक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मी मौजूद थे।



