रामपुर शाहबाद
मोटरसाइकिल से जा रहा युवक जेसीबी से टकराकर हुआ घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पटवारी थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज का रहने वाला 30 वर्षीय युवक विनोद पुत्र अतर सिंह मंगलवार की रात लगभग 1:30 बजे मोटरसाइकिल द्वारा शाहबाद से अपने गांव जा रहा था। ग्राम किरा के निकट मार्ग के किनारे खड़ी जेसीबी से जा टकराया और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पैर में फ्रैक्चर की शिकायत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।



