बालाघाट

लालबर्रा पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप के आरोपियों का निकाला जुलूस,जनता में दिखा आक्रोश

हिन्दू संगठन ने आरोपियों को फांसी देने कि मांग, पुलिस प्रशासन के लगे जिंदाबाद के नारे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट जिले की लालबर्रा पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के दो आरोपियों को कड़ा संदेश देते हुए उनका सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में जहां एक ओर संतोष दिखा, वहीं दूसरी ओर आरोपियों के प्रति भारी आक्रोश भी देखने को मिला। तथा सम्पूर्ण कार्यवाही कि कमान स्वयं एसडीओपी वारासिवनी अभिषेक चौधरी ने संभाली रखी।

*​मामला और कार्रवाई*

                 जानकारी अनुसार ​लालबर्रा थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) कि घटना सामने आई है यह घटना  26 अक्टूबर  2025 को घटित हुई,जब ग्राम में मंडई मेले का आयोजन चल रहा था मेले कि भीड़ के बीच चार युवकों ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया जिसमें दो नाबालिग व दो बालिक दानिश पिता सलीम खान व अय्युब पिता गफ्फार कुरैशी शामिल रहे जानकारी अनुसार आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर उसे वायरल करने कि धमकी दी और रुपए कि मांग की तथा प्राप्त जानकारी अनुसार धमकी दी गई कि शिकायत करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा डरी सहमी पीड़िता ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन 1 नवम्बर कों लालबर्रा थाना पहुंचकर घटना कि विस्तृत जानकारी पुलिस को दी।

*घटनाक्रम को लेकर दिखा आक्रोश ग्रामीणों कि मांग आरोपियों को फांसी*

                  जानकारी अनुसार घटना के बाद पुरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया 2 नवंबर को पीड़िता के परिवार के साथ सैकड़ों कि संख्या में सर्व हिन्दू सर्वसमाज के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कि मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया तथा आरोपियों के खिलाफ केवल बलात्कार का मामला ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम NSA के तहत भी कार्यवाही कि जाये उपस्थित लोगों ने बुलडोजर कार्यवाही व फांसी कि मांग भी कि ।

*पुलिस ने निकाला आरोपियों का पैदल जुलुस*

               जानकारी अनुसार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर पुलिस थाना अपने वाहन से लेकर आ रही थी कि अचानक पुलिस का वाहन रास्ते में खराब हो‌ जाने के चलते पुलिस बालिक आरोपी को पैदल लेकर पहुंची इस दौरान रास्ते में बहुत भीड़ दिखी तथा हिन्दू संगठन के द्वारा पुलिस कि इस कार्यवाही पर पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए तथा आरोपियों को फांसी हो फांसी हो के भी नारे लगे।
वहीं इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात नजर आया तथा थाना प्रभारी वारासिवनी व थाना प्रभारी लालबर्रा सुनील चतुर्वेदी ने सुरक्षा कि कमान संभाली रही। तथा आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने सामूहिक गैंगरेप व ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कि है।

​              ​आरोपियों का जुलूस निकलते देख बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग,सामूहिक बलात्कार के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही कि है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button