बेतुल

बैतूल फौजी कप सीजन–2 में तीसरे दिन शिवा 11

एमसीआई 11 और यादव वॉरियर ने मारी बाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में चल रहे फौजी कप सीजन–2 के तीसरे दिन मंगलवार को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिनभर में तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि के रूप में कैप्टन जगदीश गावंडे पूर्व सैनिक, कैप्टन दीपक दयाल पवार पूर्व सैनिक, मनीष ठाकुर एवं अंकुरित आहार समिति बैतूल के सदस्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के अध्यक्ष हाकम सिंह, उपाध्यक्ष विनोद रघुवंशी, विजय रघुवंशी रघुवंशी समाज नगर अध्यक्ष, महेंद्र ठाकुर, पुष्प रावत और आयोजक अशोक रघुवंशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
फौजी अशोक रघुवंशी ने बताया कि पहले मुकाबले में शिवा 11 ने बैतूल अकैडमी को हराया। मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र रहे जिन्होंने 45 रन बनाए और 5 विकेट झटके। उन्हें नवीन पाटणकर पूर्व सैनिक द्वारा 1100 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। दूसरे मुकाबले में एमसीआई 11 ने रघुकुल योद्धा को पराजित किया। इस मैच में वीरू ने 53 रन बनाए और 5 छक्के जड़े, उन्हें बृजेश रघुवंशी (मध्यप्रदेश पुलिस) ने 1100 रुपये नकद और ट्रॉफी भेंट की। तीसरे मुकाबले में यादव वॉरियर चिचोली ने शिवाजी बैतूल को मात दी। मैन ऑफ द मैच संदीप सेलुकर रहे जिन्होंने 34 रन बनाकर 2 विकेट लिए। उन्हें कैप्टन जगदीश गावंडे पूर्व सैनिक द्वारा 1100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में पहुंचने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button