गाजियाबाद

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज ने न्यूजीलैंड भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ एमओयू

प्रौद्योगिकी, नवाचार और अकादमिक सहयोग को मिलेगा नया आयाम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

गाजियाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज ने न्यूजीलैंड भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के शैक्षणिक, औद्योगिक एवं अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर आईपीईसी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने कहा कि यह एमओयू दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मजबूत संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीक, नवाचार और शैक्षणिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में संयुक्त प्रयास भविष्य में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
न्यूजीलैंड भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सेक्रेटरी जनरल रॉय काउंडस ने कहा कि न्यूजीलैंड के व्यावसायिक संगठन भारतीय संस्थानों के साथ मजबूत साझेदारी के लिए उत्सुक हैं और यह एमओयू द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करेगा।अजय वशिष्ठ एवं काउंडस राव ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच सार्थक एवं दीर्घकालिक संबंधों की दिशा में एक अहम कदम है।
कार्यक्रम में आईपीईसी के निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिल सोलंकी, अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपाध्यक्ष विभूति शंकर, डीन अकादमिक्स डॉ. अमित जैन, प्रो. (डॉ.) मीनाक्षी शर्मा, डॉ. सुनीता यादव (डीन, सीएसई), डॉ. विजय सिंह (एचओडी, सीएसई), डॉ. महजबीं बानो (एचओडी, मैनेजमेंट), डॉ. रागिनी (एचओडी, एमसीए), डॉ. प्रियांका गुप्ता (सीईओ, आईपीईसी टीबीआई, डॉ. तनवीर (एचओडी, एसडीसी), तनुश्री (इंचार्ज, अंतरराष्ट्रीय संबंध, एमआईईटी), शोभना शर्मा (हेड एडमिशन काउंसलर), सपना शर्मा (पीआरओ, आईपीईसी) एवं संस्कृति  सहित अनेक वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button