
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राजकीय हाई स्कूल SIYATHERI BAHERI BAREILLY में करियर गाइडेंस मेले आयोजन किया गया मेले में मुख्य अतिथि संजय कुमार,पुलिस चौकी प्रभारी, बंजरिया विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, डॉ कवींद्र सिंह, प्रधानाध्यापक,PM Shree उच्च प्राथमिक विद्यालय,sulatanpur रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश माथुर एवं मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया तत्पश्चात् सभी अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं द्वारा मेले में लगाए गए मेले विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं को अपना अपना कैरियर चुनने हेतु सुझाव दिए गए मेले में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सलोनी पुत्री हरपाल सिंह, द्वितीय स्थान राखी तथा तृतीय स्थान मुनेंद्र एवं सलोनी पुत्री जमुना प्रसाद ने प्राप्त किया। इन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। मेले के सफल आयोजन में रमेश कुमार साहू, महेंद्र पाल, राजेंद्र सहाय कुमारी . सोनी सिंह एवं शिवम कुमार कनिष्ठ सहायक, पुलिस चौकी बजरिया के कांस्टेबल रिंकू सिंह, शबनम आदि का विशेष सहयोग रहा। मेले के समापन पर प्रधानाचार्य राकेश माथुर ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।




