अमरोहा

कृषि विज्ञान केंद्र गजरौला में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की अष्टम बैठक आज

वर्ष 2025 की प्रगति और 2026 की कार्ययोजना पर होगी विस्तृत चर्चा

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा गजरौला : औद्योगिक नगरी गजरौला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र, अमरोहा में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की अष्टम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक निदेशक प्रसार डॉ. पी.के. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न होगी।कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी अधिकारी डॉ. ए.के. मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जनपद के कृषि से संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण एवं विश्वविद्यालय से जुड़े प्रधान वैज्ञानिक भी प्रतिभाग करेंगे!बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र की वर्ष 2025 की उपलब्धियों और प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर सभी सदस्यों की राय ली जाएगी। इस कार्ययोजना को जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा।डॉ. मिश्र ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य किसानों के हित में कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण, मिट्टी परीक्षण, जल संरक्षण, पशुपालन और कृषि नवाचारों को लेकर ठोस रणनीति बनाना है, जिससे जिले के किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में प्रोत्साहित किया जा सके।कृषि विज्ञान केंद्र, गजरौला लगातार किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित कर रहा है और उन्हें नई तकनीक से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button