गोड्डा

राशन वितरण में लापरवाही

लाभुकों को नहीं मिल रहा मानक अनुरूप अनाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : सदर प्रखंड के पंचरुखी पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पीडीएस दुकानदार मोहम्मद शमशुल जोहा लाभुकों को निर्धारित मानक से कम मात्रा में अनाज दे रहे हैं। मौके पर मीडिया टीम के पहुंचने पर दुकान में दो अलग-अलग मापतौल मशीनें पाई गईं- एक ई-पॉस मशीन से जुड़ी हुई थी, जबकि दूसरी निजी रूप से उपयोग में लाई जा रही थी।सरकारी नियमों के अनुसार, राशन वितरण में केवल सरकार द्वारा प्रदत्त मापतौल मशीन और ई-पॉस सिस्टम का ही प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यहां नियमों की खुली अवहेलना हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रत्येक लाभुक को औसतन लगभग 500 ग्राम तक कम अनाज दिया जा रहा है। बताया गया कि ई-पॉस मशीन पर पूरा वजन दिखाने के लिए अन्य वस्तुओं का सहारा लिया जाता है, जिससे राशन की चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला आपूर्ति विभाग से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी दुकानदार मोहम्मद शमशुल जोहा पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button