सिंगरौली

सिंगरौली में 2634 टन यूरिया पहुंचा, किसानों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज किया है। जिले में मार्कफेड गोदाम कचनी और जियावन देवसर से किसानों को नियमित रूप से खाद का वितरण जारी है। बरगवां रेलवे स्टेशन पर 2634 टन यूरिया की रैक पहुंच चुकी है। इस खाद को जिले की समितियों और गुना मार्कफेड गोदाम कचनी एवं जियावन में भंडारित किया जा रहा है।
सिंदरी (झारखंड) से 2600 टन यूरिया की एक और रैक आज शाम तक बरगवां रैक प्वाइंट पर पहुंचने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, उड़ीसा पोर्ट से 2600 टन डीएपी की रैक बुधवार या गुरुवार तक पहुंचेगी। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार नजदीकी सहकारी समिति (पैक्स) या मार्कफेड गोदाम कचनी एवं जियावन (देवसर) से खाद प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर शुक्ला जिले में खाद की उपलब्धता की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button