बरेली

रेलवे ने उठाया ठोस कदम

जिले में सात हजार आईआरसीटीसी अकाउंट बंद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। ट्रेनों में आरक्षित टिकट बुक कराने के लिए एक अक्तूबर से आधार प्रमाणीकरण अनिवार्यता के बाद एक माह में बरेली में सात हजार से ज्यादा इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) अकाउंट बंद या फिर निष्क्रिय हो गए हैं। टिकट बुक कराने के लिए अब बिना आधार प्रमाणीकरण वाले अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी ऐसे अकाउंट की संख्या बढ़ सकती है।
रेलवे ने तत्काल आरक्षित टिकट बुकिंग की तर्ज पर ट्रेनों में आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट सिर्फ आधार प्रमाणित एकाउंट से ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था एक अक्तूबर से लागू कर दी है।
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सैय्यद इमरान ने बताया कि आरक्षित टिकटों की कालाबाजारी करने वाले फर्जी अकाउंट के जरिये ऑनलाइन टिकट बुक कराकर वास्तविक यात्रियों को नुकसान पहुंचा रहे थे। बरेली में ही ऐसे करीब सात हजार अकाउंट बंद किए गए हैं। हालांकि, बंद किए गए फर्जी अकाउंट का सही आंकड़ा मिलने में अभी कुछ समय लगेगा। यह सात हजार से ज्यादा हो सकता है।
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि आईआरसीटीसी ने आधार प्रमाणीकरण न कराने वाले सात हजार से ज्यादा फर्जी अकाउंट बंद कर दिए।  देशभर में 12 करोड़ से ज्यादा लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं। अनुमान के मुताबिक बरेली में बेवसाइट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 11-12 हजार है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button