गोड्डा

श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ एवं रामकथा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सागर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा, महागामा। महागामा प्रखंड के महुआरा गांव में बुधवार को श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ एवं रामकथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंगल ध्वनियों, भजन-कीर्तन और शंखनाद के बीच श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लिए शोभायात्रा में शामिल हुईं।कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञ स्थल महुआरा से किया गया, जो पूरे गांव का परिक्रमा कर पुनः यज्ञ स्थल पर संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी नजर आईं, वहीं युवाओं की टोली भजन-कीर्तन में मग्न रही।इस अवसर पर यज्ञाचार्य पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ कलश जल का पूजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह श्री श्री 1008 महाविष्णु यज्ञ एवं रामकथा महोत्सव नवम दिवसीय है, जिसमें प्रतिदिन प्रवचन, भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।मुख्य कथा वाचक के रूप में प्रसिद्ध संत कथा प्रवचन करेंगे, जिनके श्रीमुख से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन दर्शन और धर्म की महत्ता पर प्रवचन होगा।स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक एकता, शांति और सद्भाव का संदेश प्रसारित होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों में रामकथा सुनने के लिए भारी जनसमूह की उम्मीद की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button