बरेली

श्री गुरु नानक देव जी ने दिया मानवता 

समानता और सेवा का मार्ग 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
समाजवादी पार्टी के जिला एवं महानगर पदाधिकारियों ने आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर बरेली कॉलेज मैदान में सजे दीवान में पहुँचकर मत्था टेका तथा लंगर चखा।
जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव जी ने इस पावन पर्व पर संदेश दिया है कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमें सिखाती है कि समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी मनुष्य एक समान हैं। आज देश को नफ़रत नहीं, बल्कि भाईचारे और इंसानियत के संदेश की आवश्यकता है। समाजवादी कार्यकर्ता इसी सोच के साथ समाज में प्रेम और सद्भाव की लौ जलाए रखें।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि गुरु परंपरा सेवा और त्याग की परम भावना का प्रतीक है। समाजवादी पार्टी इस मानवतावादी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करती रहेगी।जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि यहां जो लंगर होती है सेवा समाज में समानता और एकता का संदेश देती है। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य भी समाज को समानता न्याय और सम्मान के मार्ग पर ले जाना है।
इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, मनोहर पटेल,मुस्ताक अहमद,सुरेंद्र सोनकर,महानगर महासचिव दीपक शर्मा, डॉ अनीस बेग,राजेश मौर्य, बृजेश श्रीवास्तव,हरिओम प्रजापति,श्यामवीर यादव, जिलाध्यक्ष महिला सभा स्मिता यादव,ऊषा यादव,बिना गौतम,जितेंद्र मुंडे,रामसेवक प्रजापति,ओमेंद्र यादव,राकेश गुप्ता,रमीज हाशमी, हिमांशु सोनकर,गंगा सिंह,अमित गिहार आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button