गोड्डा
गोड्डा में इश्क का तड़का
खेत गइल बाबा, बाजार गइल मां, घर में अकेली हूं तू आजा बालमा..... पहुँच गया दीवार फांद के!

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा ; लोग सच ही कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. जो ना भेद-भाव, जात-पात और न ही समय देखता है. जब जिसपर चाहा दिल मचककर आ जाता है लेकिन गोड्डा जिले में तो इश्क ने सारी हदें पार ही कर दीं ! दरअसल, बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. रात का सन्नाटा, अंधेरे में सिसकती मोहब्बत, और फिर वही मशहूर लाइन — कहते हैं ना, खेत गइल बाबा, बाजार गइल मां, घर में अकेली हूं तू आजा बालमा — ये गाना तो सबने सुना होगा, लेकिन यहां इस गाने को प्रेमी-प्रेमिका ने सच कर दिखाया। बस यही सुनकर प्रेमी का दिल और सब्र दोनों टूट गया। फिर क्या था, दीवार पार कर बालमा पहुँच गया अपनी प्रेमिका के घर। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दोनों की प्रेम लीला की भनक गांव वालों को लग गई। गांववाले जब मौके पर पहुँचे तो दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही कमरे में रंगे हाथ पकड़े गए। इसके बाद जो हुआ, वो भी किसी बॉलीवुड एंडिंग से कम नहीं था वहीं प्रेमी-प्रेमिका का शादी करवा दी। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं। मोहब्बत ने फिर साबित कर दिया जब प्यार हद पार करे, तो दीवारें भी छोटी पड़ जाती हैं!




