अमरोहा

गजरौला में दिनदहाड़े इंजीनियर के घर चोरी ।

"परिवार मुंडन कराने गए बच्चों का,चोर 7 लाख का सामान ले उड़े।"

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा जनपद के गजरौला में दिनदहाड़े एक इंजीनियर के घर चोरी की वारदात हुई।चोर लगभग दो लाख रुपए नकद और करीब पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के समय इंजीनियर का परिवार अपने 11 महीने के बेटे के मुंडन संस्कार के लिए तिगरी गंगा मेला गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में हुई। गजरौला थाने के पीछे स्थित मानसरोवर कॉलोनी की पहली गली में इंजीनियर अमित शर्मा का मकान है। उनके पिता शिव कुमार शर्मा बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं।इंजीनियर अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार तड़के करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी शिवानी शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने 11 महीने के बेटे देवांश भारद्वाज का मुंडन संस्कार कराने तिगरी गंगा मेले के लिए निकले थे। घर पर कोई नहीं था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब अमित शर्मा वापस लौटे, तो उन्होंने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया।घर के अंदर पहुंचने पर सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे।सैफ अलमारी और बेड खुले पड़े थे,और सामान बिखरा हुआ था।अमित शर्मा के अनुसार,चोर लगभग दो लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button