अमेठी
कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती पर बाबा मनोहर सिंह ने सेवा के संदेश दिए
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। कार्तिक पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति के संस्थापक बाबा मनोहर सिंह ने सेवादारों को गुरु की सेवा में कार्यक्रम करने के संदेश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और भूखे को भोजन सबसे बड़ा पुण्य है। सेवा भाव, करूणा, प्रेम और सौहार्द हमारी भारतीय संस्कृति के मूल में शामिल है।इस वर्ष भी श्री पटना साहिब जाने वाले यात्रियों के लिए लंगर समिति पारम्परिक तरीके से 52दिवसीय लंगर आयोजित करेगी।

