खैरथल

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का प्रभावी पर्यवेक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारार। निर्वाचन विभाग राजस्थान एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की अनुपालना में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों का निरीक्षण सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विवेक कटारिया द्वारा किया गया।
इस दौरान उन्होंने बीएलओ के साथ क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रकिया एवं इसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया अब काफी सरल और सुगम हो चुकी है, जिसके माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में आसानी से जुड़ सकेंगे।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणना/परिगणना प्रपत्रों का वितरण निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी भी पात्र मतदाता का नाम जुड़ने से वंचित न रह जाए। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे बीएलओ के सहयोग से अपनी जानकारी सत्यापित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया में सहयोग करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button