
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल: गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व) धूमधाम से मनाई गई है। शहर के मातोर रोड़,मगली कालोनी,आनन्द नगर कॉलोनी के गुरुद्वारों में भजन-कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया सुबह गुरुद्वारों से ‘प्रभात फेरी’ निकाली गई और फिर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जहां रागियों ने गुरुवाणी का पाठ किया।गुरुद्वारों में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गुरुद्वारों को रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद किया, जिनमें “नाम जपो, किरत करो और वंड छको” (नाम जपना, मेहनत करना और बांटकर खाना) शामिल रहा
मंगली कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे मे दौलत सिंह,बलबीर सिंह,अरविन्द सिंह, गुरुचरण सिंह, सतनाम सिंह,महेंद्र पाल सिंह टिंकू, बलविंदर सिंह,गुरमुख सिंह,लाभ सिंह, परमजीत सिंह, डिम्पल सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह,कवलजीत सिंह, सूरजन सिंह,हरविंदर सिंह आदि ने सेवा दी।वहीं आनंद नगर कॉलोनी स्थित गुरूद्वारे में आयोजित गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशाद ग्रहण किया और अरदास लगाईं इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार के प्रमुख सेवादार। सरदार निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, सुखचैन सिंह, शेर सिंह, जगत सिंह सहित सेवादारों ने सेवा में सहयोग दिया।



