धर्मबरेली

कलापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में विराजित हुआ ‘श्रीराम दरबार’

पंडित संजीव कृष्ण के सान्निध्य में हुआ मूर्ति स्थापना अनुष्ठान, 101 कन्याओं को कराया भोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : थाना इज्जतनगर के अंतर्गत आने वाले गांव कलापुर स्थित प्राचीन श्री बालाजी मंदिर में बुधवार को एक पुनीत धार्मिक कार्य संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की भव्य मूर्तियों की विधि-विधान से स्थापना की गई। अब यहां प्रभु श्री राम, उनके भ्राता भरत और शत्रुघ्न के साथ-साथ उनके परम भक्त हनुमान जी की मूर्तियां भी भक्तों को दर्शन देंगी।
 विधि-विधान से हुआ अनुष्ठान
मूर्ति स्थापना का संपूर्ण अनुष्ठान पंडित संजीव कृष्ण के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। अनुष्ठान में यजमानों ने पूर्ण आस्था के साथ भाग लिया, जिसके बाद मूर्तियों को मंदिर में स्थापित किया गया।
मूर्ति स्थापना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पुनीत अवसर पर विशेष रूप से 101 कन्याओं को भोजन (जिमाईं) कराया गया, उनका पूजन किया गया और आशीर्वाद लिया गया। में यजमान के रूप में प्रेम सिंह यादव और सहोद्रा देवी ने मुख्य भूमिका निभाई। अन्य सहयोगी भक्तों में सुशील कुमार यादव, छत्रपाल यादव, महेश यादव, भगत मानसिंह यादव, अमित यादव, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र श्रीवास्तव, अंग्रेजी सिंह, प्रेमपाल सिंह यादव, आयुष यादव, ब्रजेश कुमार गुप्ता, कमल यादव और अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button