ललितपुर

बॉलीवाल एसोशियेशन की तदर्थ कमेटी अध्यक्ष बने शुभांशु अवस्थी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
ललितपुर। उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अनुशंसा पर एसोसिएशन महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने जिला वॉलीबाल एसोसिएशन ललितपुर में तदर्थ कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें बैंक कॉलोनी ललितपुर निवासी शुभांशु अवस्थी प्रधानाध्यापक को नामित किया गया है। बांसी ललितपुर निवासी कपिल दुबे जिला समन्वयक एमडीएम को सदस्य नामित किया है। खेल गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं प्रदेशीय गतिविधियों में प्रतिनिधित्व हेतु तत्काल प्रभाव से ये नियुक्तियां की गई हैं। शुभांशु अवस्थी एवं कपिल दुबे द्वारा कार्यभार ग्रहण करके संयुक्त रूप से बताया गया कि आगामी राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शीघ्रातिशीघ्र उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव सुनील कुमार तिवारी की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी। जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम एसोसिएशन द्वारा जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करके खेल गतिविधियों को सफलता पूर्वक संचालित किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button