बरेली
भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं नव कुण्डीय सहस्त्रचण्ड़ी यज्ञ आज से होगा प्रारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बाबा महाकाल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार 7 नवम्बर से 15 नवम्बरव तक दिव्य,आलौकिक नव कुण्डीय सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। भागवत व्यास आचार्य रमाकान्त दीक्षित ने आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यक्रम 7 नवम्बर 2025 सुबह 10.30 बजे कलश यात्रा से शुरू हो जायेंगे। कार्यक्रम स्थल कृष्णा नगर कालौनी, निकट काशीनाथ लॉज, दुर्गा नगर, बरेली है।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए शक्ति उपासक कथा व्यास आचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि 7 नवम्बर सुबह 10.30 बजे से भव्य कलश यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली जायेगी तदोपरांत दोपहर 1 बजे मंत्रोच्चारण के साथ अरणी मंथन द्वारा दिव्य अग्नि प्रकट कर यज्ञ का शुभारम्भ किया जायेगा।
आचार्य जी ने बताया कि सहस्त्रचण्ड़ी यज्ञ राजराजेश्वरी माता चण्डी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है शास्त्रों में इसको षट्कर्म को सिद्ध करने वाला,अकल्पनीय भोग्य पदार्थों, यश, वैभव, धन धान्य प्रदाता बताया गया है। यज्ञ रोजाना सुबह 8 बजे से 1 बजे तक चलेगा। श्रीमद् भागवत कथा का समय शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। इस दिव्य महायज्ञ में सवा क्विंटल हवन सामग्री व 3 क्विंटल आम की समिधा का प्रतिदिन प्रयोग किया
जायेगा।
प्रेसवार्ता के दौरान अजय राज शर्मा, दीपेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी एडवोकेट
हर्ष कुमार अग्रवाल, संजय शर्मा, गरिमा कमाण्डो, (सभासद), अरूण शुक्ला, विजय कमाण्डो,
प्रवीन अग्रवाल, अनुराग अवस्थी, मनोज मिश्रा, सचिन शर्मा, विवेक मित्तल,विमल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।



