अमेठी

पत्नी की वियोग में पति ने तोड़ा दम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी,जायस ; जायस कस्बे में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है।
पत्नी की मौत के बाद कुछ घंटों बाद पति ने भी दम तोड़ दिया, पति-पत्नी 22 वर्षीय आकाश और 20 वर्षीय ज्योति की अर्थी एक साथ उठेगी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।जानकारी के मुताबिक मोहल्ला निखाई ज़ेर मस्जिद निवासी ज्योति जो आठ माह की गर्भवती थी मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा के चलते संयुक्त ज़िला हॉस्पिटल सैदापुर में भर्ती कराई गई थी, देर रात हालत बिगड़ने पर एम्स रायबरेली के लिए रिफ़र किया गया जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया।
पत्नी की मौत की ख़बर सुनकर पति आकाश सदमे में चला गया। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे उसकी भी हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पिता सत्य प्रकाश और भाई अनिल ने बताया कि आकाश अपनी पत्नी के बिना जीने की कल्पना भी नहीं कर पा रहा था, मोहल्ले में हर आंख नम है।
और एक ही स्वर में लोग कह रहे है सच्चे प्रेमी तो थे लेकिन किस्मत ने जुदा कर दिया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button