ललितपुर

गंगा उत्सव पर नदी पुनर्जीवन विषय पर छात्रों के साथ संवाद

महर्रा स्थित महाविद्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। गंगा उत्सव के अवसर पर नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा महर्रा स्थित एक महाविद्यालय में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में गंगा एवं अन्य नदियों के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। शुरुआत गंगा थीम पर रंगोली और चित्रकला गतिविधि से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी चित्रकृतियों में नमामि गंगे, स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा जैसे संदेश उकेरे। जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण संवाद में परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति केतन दुबे ने बताया कि गंगा उत्सव का कार्यक्रम गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किए जाने उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 4 नवम्बर को आयोजित किया जाता है। प्रबधंक ने कहा कि यदि हमने आज जल को नहीं बचाया, तो आने वाली पीढिय़ां हमें कभी क्षमा नहीं करेंगी। डा.रोहित जैन ने कहा कि जल संरक्षण एक ऐसा विषय है जिसमें छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़े परिणाम ला सकती हैं। विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें तथा इस दिशा में स्वयं उदाहरण बनें। परिचर्चा के बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गंगा शपथ ली, जिसमें उन्होंने गंगा और सभी नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button