खैरथल:पीएम सूर्य घर योजना का शिविर लगाया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : न्यूजेन सौलर टेक प्रा.लिमिटेड की ओर से हरसौली रोड़ सीनियर स्कूल खैरथल पर पीएम सूर्य घर योजना का शिविर लगाया गया शिविर में सौर उर्जा पर सब्सिडी लेने के इच्छुक विधुत उपभोक्ताओं का पंजीयन किया गया कुल 10 लोगों ने अपना पंजीयन करवाया उपभोक्ताओं को फ्री बिजली, लोन,शुन्य बिजली बिल और सौर ऊर्जा के फायदों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कम्पनी के लोकेश चौधरी,मनोज शर्मा,यतीन शर्मा, गुरूशरण,राजेंदर मौजूद रहे जयपुर विधुत वितरण खैरथल के जूनीयर इंजीनियर ने भी लोगो को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक किया
*कोटकासिम में न्यूज एन सौर कम्पनी का शिविर आज
7 नवंबर को पुराने पुलिस थाना परिसर में पीएम सूर्य घर योजना शिविर आयोजित होगा। शिविर में सौर ऊर्जा पर सब्सिडी लेने के इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं का सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को कम ब्याज पर लोन, शून्य बिजली बिल योजना, सौर ऊर्जा के लाभ व नेट मीटरिंग की जानकारी दी जाएगी।यह जानकारी कम्पनी के मनोज शर्मा ने दी


